प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री को टोक्यो ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री को टोक्यो ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा और जापान को टोक्यो ओलंपिक 2020 और पैरालंपिक के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस ओलंपिक में हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों द्वारा किए जाने वाले असाधारण प्रदर्शन के लिए आशान्वित हैं!”

Wishing PM @sugawitter and the very best for #Tokyo2020 @Olympics and @Paralympics. We look forward to a season of incredible performances by the world’s best sportspersons! @Tokyo2020

— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2021

32वें ओलिम्पिक खेलों का उद्घाटन आज जापान की राजधानी तोक्‍यो में पारम्‍परिक और औपचारिक रूप से किया जायेगा। भारतीय समय के अनुसार यह उद्घाटन समारोह शाम 4 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। मुख्‍य समारोह तोक्‍यो में नव-निर्मित नेशनल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment