पिछले 24 घंटों में कोविड के 35,342 नए मामले दर्ज जबकि 38,740 रोगी स्वस्थ हुए, रिकवरी की दर 97.36 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में कोविड के 35,342 नए मामले दर्ज जबकि 38,740 रोगी स्वस्थ हुए, रिकवरी की दर 97.36 प्रतिशत

भारत की कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 42 करोड़ के महत्वपूर्ण आंकड़े को पार करने की उपलब्धि हासिल कर ली है। आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, कुल मिलाकर, 42,34,17,030 वैक्सीन की खुराक 51,94,364 सत्रों के दौरान दी गई हैं। पिछले 24 घंटों में वैक्सीन की 54,76,423 खुराकें दी गईं। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून, 2021 से प्रारंभ हो चुका है। केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

महामारी की शुरुआत के बाद से संक्रमित लोगों में से, 3,04,68,079 रोगी पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों में 38,740 रोगी स्वस्थ हुए हैं। इससे कुल रिकवरी की दर 97.36 प्रतिशत पर पहुँच गई है।

भारत में पिछले 24 घंटों में दैनिक रूप से 35,342 नए मामले सामने आए हैं। लगातार छब्बीस दिनों से 50,000 से भी कम दैनिक नए मामले सामने आए हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है। भारत में आज कुल सक्रिय मामले 4,05,513 हैं और यह सक्रिय मामले अब देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.30 प्रतिशत हैं।

देश भर में जाँच क्षमता में काफी वृद्धि के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 16,68,561 जाँच की गईं। कुल मिलाकर, भारत ने अब तक 45.29 करोड़ (45,29,39,545) से अधिक जाँच की हैं।

जहां एक तरफ पूरे देश में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, वहीं साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर वर्तमान में 2.14 प्रतिशत है और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर आज 2.12 प्रतिशत है। लगातार 32 दिनों से दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 46 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Related posts

Leave a Comment