प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में लगभग 4,400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में लगभग 4,400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में लगभग 4,400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम आवास योजना गरीबों के साथ ही महिला सशक्तिकरण को भी ताकत दे रही है। पिछले 9 सालों में करीब 4 करोड़ पक्के घर गरीब परिवारों को मिल चुके हैं, जिसमें से 70% घर महिला लाभार्थियों के नाम पर हैं। ये वह बहनें हैं जिनके नाम पर पहली बार कोई प्रॉपर्टी रजिस्टर हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं सभी लाभार्थियों को एक बार फिर बहुत बहुत बधाई देता हूं, विशेष तौर पर उन बहनों को जिन्हें आज अपना पक्का घर मिला है। गुजरात में फिर से भाजपा सरकार बने कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन विकास ने जो गति पकड़ी है उसे देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। जिस योजना के जितने लाभार्थी हैं उन तक सरकार खुद जा रही है। इस अप्रोच ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, भेदभाव खत्म किया है। लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए हमारी सरकार न जाति देखती है और न धर्म क्योंकि मैं सोचता हूं कि जहां कोई भेदभाव नहीं है वहीं सच्ची धर्मनिरपेक्षता है।

Related posts

Leave a Comment