प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के लोगों को कोविड टीकाकरण की शत-प्रतिशत पहली खुराक लेने के लिए बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के लोगों को कोविड टीकाकरण की शत-प्रतिशत पहली खुराक लेने के लिए बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण की शत-प्रतिशत पहली खुराक लेने के लिए देवभूमि के लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई में उत्तराखंड की यह उपलब्धि अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा; “देवभूमि के लोगों को बहुत-बहुत बधाई। कोविड के खिलाफ देश की लड़ाई में उत्तराखंड की यह उपलब्धि अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि वैश्विक महामारी से लड़ने में हमारा वैक्सीनेशन अभियान सबसे अधिक प्रभावी साबित होने वाला है और इसमें जन-जन की भागीदारी अहम है।”

देवभूमि के लोगों को बहुत-बहुत बधाई। कोविड के खिलाफ देश की लड़ाई में उत्तराखंड की यह उपलब्धि अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि वैश्विक महामारी से लड़ने में हमारा वैक्सीनेशन अभियान सबसे अधिक प्रभावी साबित होने वाला है और इसमें जन-जन की भागीदारी अहम है। https://t.co/FdfkPWr6dC

— Narendra Modi (@narendramodi) October 18, 2021

Related posts

Leave a Comment