प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिविल सेवा परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उन परीक्षार्थियों को भी सलाह दी, जो इस वर्ष सफल नहीं हो सके।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया: “उन युवाओं को बधाई, जो सिविल सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण रहे हैं। आगे एक फलदायक और संतोषजनक करियर के लिए मेरी शुभकामनाएं। यह देश की सेवा करने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक बहुत ही रोमांच-भरा समय है।”
“मैं उन लोगों की निराशा को समझ सकता हूं, जो सिविल सेवा परीक्षा में सफल नहीं हो सके हैं। न केवल प्रयत्न करने के अधिक अवसर मौजूद हैं, बल्कि भारत आपके कौशल और ताकत को प्रदर्शित करने के लिए कई विविध विकल्प प्रदान करता है। आपको शुभकामनाएं।”
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित कर दिए हैं
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित कर दिए है। इस परीक्षा में इशिता किशोर सर्वोच्च स्थान पर रहीं, जबकि गरिमा लोहिया को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उमा हराती एन तीसरे स्थान पर हैं और स्मृति मिश्रा को चौथा स्थान मिला है। इस परीक्षा में 933 प्रत्याशी उतीर्ण हुए है, इनमें से सामान्य वर्ग के 345, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के 99, अन्य पिछड़े वर्गों के 263, अनुसूचित जाति के 154 और अनुसूचित जनजाति के 72 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सिविल सेवा परीक्षा प्रत्येक वर्ष आयोजित होती है। इसके माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा, विदेश सेवा, पुलिस सेवा और अन्य सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है।