प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत की हिंद प्रशांत सागर पहल में समुद्री संसाधन मुख्य रूप से शामिल है। कल एक महासागर शिखर सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत हमेशा से समुद्री सभ्यता रहा है और हमारी सुरक्षा और समृद्धि महासागरों से जुड़ी हुई है।
अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत ने हाल ही में तटीय क्षेत्रों से प्लास्टिक और अन्य कचरे को साफ करने के लिए राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान चलाया है।
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारतीय नौसेना इस वर्ष समुद्र से प्लास्टिक कचरा साफ करने के लिए एक सौ जहाज दिवस का योगदान देगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को सिंगल यूज प्लास्टिक पर वैश्विक पहल शुरू करने में फ्रांस के साथ शामिल होने में खुशी होगी।