प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल वाराणसी में काशी विश्वनाथ गलियारे का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम का देशभर में सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस आयोजन में देश के तीन हज़ार से अधिक संत और गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे। काशी विश्वनाथ धाम परियोजना आठ सौ करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई है। इसके निर्माण से मंदिर तक पहुंचने में कम समय लगेगा तथा गंगा नदी और मंदिर सीधे जुड जायेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में दो दिन रहेंगे। सोमवार और मंगलवार को प्रधानमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।
प्रधानमंत्री मोदी कल काशी विश्वनाथ गलियारे का उद्घाटन करेंगे
