प्रधानमंत्री मोदी और उनके भूटानी समकक्ष टोबगे ने थिम्‍पू में भारतीय सहायता से बनाए गए अस्पताल का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री टोबगे ने आज थिम्‍पू में भारत की सहायता से बनाए गए ग्यालत्सुएन जेटसन पेमा मातृ एवं शिशु अस्पताल का उद्घाटन किया। भारत के सहयोग से बनाया गया 150 बिस्तरों वाला यह अस्पताल दो चरणों में बना है।

पहले चरण के निर्माण-कार्य पर 22 करोड़ रुपये की लागत आई है और यह वर्ष 2019 से कार्य कर रहा है। 2019 में दूसरे चरण का निर्माण कार्य 12वीं पंचवर्षीय योजना के हिस्से के रूप में किया गया और इस पर 119 करोड़ रुपये की लागत आई।

भूटान में नवनिर्मित अस्पताल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि करेगा। अस्‍पताल में बाल रोग, स्त्री रोग और प्रसूति विज्ञान, एनेस्थेसियोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर, नवजात और बाल गहन देखभाल की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्‍ध कराई गई हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह अस्‍पताल स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में भारत-भूटान साझेदारी का ज्‍वलंत उदाहरण है।

Related posts

Leave a Comment