प्रधानमंत्री मोदी अपनी दो दिवसीय भूटान यात्रा के बाद भारत लौटे, भूटान नरेश वांगचुक और प्रधानमंत्री टोबगे ने उन्‍हें हवाई अड्डे पर भावभीनी विदाई दी

प्रधानमंत्री मोदी अपनी दो दिवसीय भूटान यात्रा के बाद भारत लौटे, भूटान नरेश वांगचुक और प्रधानमंत्री टोबगे ने उन्‍हें हवाई अड्डे पर भावभीनी विदाई दी

नई दिल्ली। दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय भूटान यात्रा के बाद भारत लौटे। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री टोबगे ने उन्‍हें हवाई अड्डे पर भावभीनी विदाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी भूटान यात्रा विशेष रही है और उन्हें भूटान के राजा, प्रधानमंत्री तोबगे और अन्य प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का अवसर मिला।

उन्होंने यह भी कहा कि इस बातचीत से दोनों देशों के मैत्री संबंध और भी सुदृढ़ होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किये जाने पर भूटान का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने उत्‍साह और आतिथ्य के लिए भूटान के लोगों को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भूटान के लिए भारत हमेशा एक विश्वसनीय मित्र और साझेदार रहेगा।

Related posts

Leave a Comment