प्रधानमंत्री मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नवनियुक्त लोगों को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नवनियुक्त लोगों को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नवनियुक्त लोगों को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी नवनियुक्त लोगों को संबोधित भी करेंगे। रोजगार मेले का आयोजन देशभर के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। ये भर्तियां केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के विभागों में हो रही हैं।

देशभर से चयनित नवनियुक्त लोग विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों में काम करेंगे। इनमें रेल मंत्रालय, डाक विभाग, गृह मंत्रालय, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा तथा साक्षरता विभाग और स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्रालय शामिल हैं। नवनियुक्त कर्मियों को कर्मयोगी प्रारंभ के जरिये प्रशिक्षित भी किया जाएगा। यह प्रशिक्षण आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनलाइन दिया जाएगा। इस पोर्टल पर 750 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

Related posts

Leave a Comment