प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ-चढकर हिस्‍सा लेने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तराखंड, गोवा और उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि वे आज के मतदान में अपने अधिकार का इस्‍तेमाल अवश्‍य करें। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,”उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के साथ ही आज उत्तराखंड और गोवा की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव के भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। याद रखें- पहले मतदान, फिर अन्य कोई काम!”

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण तथा गोवा और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। उत्‍तर प्रदेश और गोवा में मतदान सुबह सात बजे से तथा उत्‍तराखंड में सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। तीनों राज्‍यों में शाम छह बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि कोविड महामारी को देखते हुए स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और सुरक्षित मतदान के लिए सभी आवश्‍यक प्रबंध किए गए हैं।

Related posts

Leave a Comment