कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए कई राज्यों में आज से स्कूल- कॉलेज फिर से खुल रहे हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में भी आज से प्राइमरी स्कूलों में कक्षाएं लगेंगी।
केरल में कोरोना संक्रमण में आई गिरावट को देखते हुए दो वर्ष के अंतराल के बाद आज से स्कूल, आंगनवाड़ी और नर्सरी की कक्षाएं फिर से खुल रही हैं। इस दौरान कोविड मानकों का सख्ती से पालन करना होगा।
इधर, दिल्ली में आज नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूल फिर से खुल गए हैं। पहले चरण में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक पिछले सोमवार को स्कूल फिर से खोले गए थे। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्कूलों से कहा है कि वे कोविड से बचाव के नियमों का पूरा पालन किया जाएगा।