प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से शुरू हो रहे (12 जून और 13 जून) जी-7 शिखर सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने नई दिल्ली में मीडिया को यह जानकारी दी। इस समय ब्रिटेन जी-7 समूह की अध्यक्षता कर रहा है। उसने भारत के साथ दक्षिण अफ्रीका को अतिथि देशों के रूप में इस वर्चुअल सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। श्री मोदी दूसरी बार जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। ब्रिटेन ने जी-7 के अध्यक्ष के रूप में प्राथमिकता वाले चार क्षेत्रों की पहचान की है। ये क्षेत्र हैं – कोरोना वायरस से प्रभावित वैश्विक अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयासों की अगुवाई करना तथा भविष्य में ऐसी महामारियों से निपटने के लिए सुदृढ़ ढांचा विकसित करना, मुक्त और निष्पक्ष व्यापार के जरिए भावी समृद्धि को प्रोत्साहन देना, जलवायु परिवर्तन से निपटना और जैवविविधता का संरक्षण तथा साझा मूल्यों और उदार समाज को प्रोत्साहन देना। वैश्विक अर्थव्यवस्था को महामारी से उबारने के साथ स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...