प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्थान के चुरू में चुनावी रैली को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पूरा देश विकसित राष्‍ट्र बनने के लिए काम कर रहा है। पिछले दस वर्ष में केन्‍द्र सरकार ने आम लोगों के लिए दशकों से लंबित मूलभूत जरूरतों को पूरा किया है। प्रधानमंत्री मोदी राजस्‍थान के शेखावटी क्षेत्र के चुरू में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में विकसित भारत की आधारशिला रखी जा चुकी है।

आज पूरा देश विकसित भारत होने के संकल्प पर काम कर रहा है और इसमें राजस्थान की बहुत बड़ी भूमिका है जब राजस्थान विकसित होगा, तो भारत भी विकसित होगा। बीते 10 साल में मोदी ने देश में जो काम किए हैं उन्‍होंने विकसित भारत की नींव तैयार कर दी है।

आज पूरा विश्‍व हैरान है कि भारत इतनी तेजी से कैसे प्रगति कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने इमानदारी से काम किया जिसकी वजह से राष्‍ट्र तेजी से तरक्‍की कर रहा है।

Related posts

Leave a Comment