प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का शुभारंभ किया
प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का शुभारंभ किया

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, बीते सात वर्षों में, देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने का जो अभियान चल रहा है, वो आज से एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। आज एक ऐसे मिशन की शुरुआत हो रही है, जिसमें भारत की स्वास्थ्य सुविधाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की ताकत है। मुझे खुशी है कि आज से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन भी पूरे देश में शुरू किया जा रहा है। ये मिशन देश के गरीब और मध्यम वर्ग के इलाज़ में होने वाली दिक्कतों को दूर करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। 130 करोड़ आधार नंबर, 118 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर, लगभग 80 करोड़ इंटरनेट यूजर्स, करीब 43 करोड़ जनधन बैंक खाते इतना बड़ा कनेक्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर दुनिया में कहीं नही है। ये डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर राशन से लेकर प्रशासन तक को तेज, पारदर्शी तरीके से सामान्य भारतीय तक पहुंचा रहा है।

कोरोना काल में टेलिमेडिसिन का भी अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। ई-संजीवनी के माध्यम से अब तक लगभग सवा करोड़ रिमोट कंसल्टेशन पूरे हो चुके हैं। ये सुविधा हर रोज़ देश के दूर-सुदूर में रहने वाले हजारों देशवासियों को घर बैठे ही शहरों के बड़े अस्पतालों के डॉक्टरों से कनेक्ट कर रही है। आरोग्य सेतु ऐप से कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में बहुत मदद मिली। सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन अभियान के तहत भारत आज करीब-करीब 90 करोड़ वैक्सीन डोज लगा पाया है तो इसमें Co-WIN का बहुत बड़ा रोल है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, आज प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का शुभारंभ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने जो डिजिटल इंडिया की यात्रा शुरू की है उसे आज स्वास्थ्य सेक्टर का नया आयाम मिल रहा है। यह योजना हेल्थ सेक्टर के लिए क्रांतिकारी बदलाव लाने का माध्यम बनेगी।

Related posts

Leave a Comment