प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एशियाई पैरा खेलों में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के साथ मुलाकात की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एशियाई पैरा खेलों में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के साथ मुलाकात की।

भारत ने एशियाई पैरा गेम्स 2022 में 29 स्वर्ण पदक सहित कुल 111 पदक जीते हैं। एशियाई पैरा गेम्स 2022 में जीते गए पदकों की कुल संख्‍या दरअसल पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (वर्ष 2018 में) की तुलना में 54 प्रतिशत अधिक है; और जीते गए 29 स्वर्ण पदकों की संख्‍या वर्ष 2018 में जीते गए स्वर्ण पदकों की संख्‍या से लगभग दोगुनी है।

इस कार्यक्रम में संबंधित खिलाड़ी, उनके कोच, भारतीय पैरालंपिक समिति एवं भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारीगण, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधिगण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधिकारीगण भाग लिया।

Related posts

Leave a Comment