पेट्रोलियम मंत्री ने पुणे में अल्‍कोहल से जेट-ईंधन तैयार करने की पहली प्रायोगिक परियोजना का उद्घाटन किया

पेट्रोलियम मंत्री ने पुणे में अल्‍कोहल से जेट-ईंधन तैयार करने की पहली प्रायोगिक परियोजना का उद्घाटन किया

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कल पुणे में अल्‍कोहल से जेट ईंधन तैयार करने की पहली प्रायोगिक परियोजना का उद्घाटन किया। इस परियोजना में विमानों के लिए ईंधन का उत्पादन किया जा सकेगा। यह परियोजना पुणे के पास पिरंगुट औद्योगिक एस्टेट में प्राज उद्योग समूह के अनुसंधान और विकास विभाग में स्‍थापित की गई है।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वैश्विक बाजार में विमानों के लिए जैव ईंधन की भारी मांग है और इसके लिए कच्‍चा माल उपलब्‍ध कराना एक बड़ी चुनौती है। उन्‍होंने कहा कि जैव ईंधन को लेकर दुनिया को भारत से बड़ी उम्‍मीदें है।

अल्‍कोहल से तैयार ईंधन से पिछले वर्ष पुणे से दिल्‍ली तक की उड़ान सफल रही थी।

Related posts

Leave a Comment