पूर्वी और मध्य भारत के आसपास के क्षेत्रों में आज तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मूसलाधार वर्षा की संभावना वयक्त की है। अगले चार दिनों में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह में भी तेज वर्षा हो सकती है। देश के शेष भागों में कम वर्षा का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि पूरे देश में सितंबर महीने के दौरान सामान्य वर्षा रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों, पूर्वी भारत से सटे हिमालय की तलहटी और पूर्व-मध्य तथा दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...