पुलवामा में आतंकवादियों ने एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी

पुलवामा में आतंकवादियों ने एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के पम्‍पोर इलाके में कल शाम आतंकवादियों ने एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। संबूरा के फारूक अहमद मीर का शव उनके घर के पास धान के खेतों में मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सब-इंस्पेक्टर शाम को अपने धान के खेतों में काम करने के लिए घर से निकले थे, जहां आतंकवादियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

Related posts

Leave a Comment