प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 और 25 अप्रैल को मध्य प्रदेश, केरल, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव का दौरा करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को मध्य प्रदेश के रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वह लगभग 19,000 करोड़ रुपए की लागत वाली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी तिरुवनंतपुरम सेंट्रल में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे और 3,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।