कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 नवम्बर को बेंगलुरू में कई विकास परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे। मुख्यमंत्री बोम्मई प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद आज बेंगलुरू में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री बोम्मई ने बताया कि प्रधानमंत्री 11 नवम्बर को बेंगलुरू पहुंचेगे और दक्षिण भारत की पहली तथा भारत की पांचवीं वन्दे भारत एक्सप्रेस रेलगाडी को झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। यह गाडी मैसूरू और चेन्नई के बीच चलेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री कैम्पेगोवडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के दूसरे टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इस ट्रर्मिनल के निर्माण पर पांच हजार करोड रुपये खर्च हुए है। इस ट्रर्मिनल से वार्षिक ढाई करोड यात्रियों लाभ होगा। बेंगलुरू को देश का गार्डन सिटी कहा जाता है और इस ट्रर्मिनल से इसका दर्जा और बढ जाएगा। बेंगलुरू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में प्रधानमंत्री शहर के संस्थापक कैम्पेगोवडा की कांस्य की बनी 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...