पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी -पीएमसी बैंक में करोड़ों रुपये के घोटाले के मुख्य आरोपी और बैंक के पूर्व निदेशक दलजीत सिंह बल को कल बिहार के रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा के निकट गिरफ्तार कर लिया गया। दलजीत सिंह 6 हजार 700 करोड़ रुपये से अधिक के पीएमसी बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी है। घोटाला सामने आने के बाद पीएमसी बैंक के 20 खाताधारकों ने आत्महत्या कर ली थी। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से मिली सूचना के बाद आरोपी को रक्सौल की एकीकृत जांच चौकी से गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा इस घोटाले की जांच कर रही है।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...