पिछले 24 घंटों में 8,774 नए मामले दर्ज, कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 121.94 करोड़ के पार पहुंचा

पिछले 24 घंटों में 82,86,058 वैक्सीन की खुराक लगाने के साथ, भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 121.94 करोड़ (1,21,94,71,134) पार पहुंच गया। यह उपलब्धि टीकाकरण के 1,26,30,392 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 9,481 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संचयी संख्या बढ़कर 3,39,98,278 हो गई है। भारत की रिकवरी दर बढ़कर 98.34% हो गई है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा लगातार और सहयोगात्मक प्रयास से बीते 154 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 8,774 नए मामले सामने आए हैं। देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या वर्तमान में 1,05,691 है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल सक्रिय मामलों का 0.31% हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 10,91,236 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अब तक 63.94 करोड़ से अधिक (63,94,27,262) जांच की जा चुकी है। एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 0.85 प्रतिशत है जो बीते 14 दिनों से 1% से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 0.80 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 55 दिनों से 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 90 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

Related posts

Leave a Comment