केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ कल रात शुरू हुई मुठभेड़ में आज तड़के पाकिस्तान के लश्करे तैयबा गुट का कमाण्डर एजाज दो स्थानीय आतंकवादियों के साथ मारा गया। मुठभेड स्थल से हथियार और गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
इससे पहले सुरक्षाबलों ने कल रात कुलगाम जिले के काझीगुंड इलाके के दामजन गांव के बाहरी इलाके में चिनार के पेड़ के नीचे आतंकवादियों द्वारा रखे गये आईईडी विस्फोटक को ढूढकर निष्क्रिय कर दिया। इलाके को घेरकर तलाश अभियान चलाया गया तथा बम निष्क्रिय दस्ते को बुलाया गया। आईईडी को निष्क्रिय करने से पहले सड़क यातायात रोक दिया गया था।
इस बीच, पुलिस ने इस संबंध में काझीगुंड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।