पाकिस्तान सरकार ने देश में चीनी की कमी पूरी करने के लिए दस लाख मीट्रिक टन चीनी आयात करने का निर्णय लिया है। पाकिस्तान की सरकार दो सौ बीस पाकिस्तानी रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चीनी का आयात करेगी। पाकिस्तान में पहले से ही मुद्रस्फीति उच्चतम स्तर पर है और इस निर्णय से जनता पर महंगाई का बोझ और बढ़ जाएगा। चीनी मिल के मालिकों द्वारा सरकार को गलत जानकारी देने के कारण वर्तमान स्थिति उत्पन्न हुई है। चीनी के निर्यात की अनुमति प्राप्त करने के लिए सरकार को भरोसा दिलाया गया था कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार है। पाकिस्तान व्यापर निगम ने ब्राजील में पाकिस्तान के वाणिज्य दूतावास के अधिकारी को पत्र लिखकर एक लाख मीट्रिक टन चीनी आयात करने की व्यवस्था करने का कहा है।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...