पाकिस्तान में संसदीय चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी

पाकिस्तान में संसदीय चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी

पाकिस्तान में संसदीय चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। नतीजों के आज आने की उम्मीद है। संसदीय और चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए हो रहे चुनाव में लगभग 18 हजार उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव में 44 राजनीतिक दल भाग ले रहे हैं। संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली की 266 सीटों पर चुनाव हो रहा है, जबकि अतिरिक्त 70 सीटें महिलाएं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं।इस बीच, उम्मीदवारों की मृत्यु के कारण एक संसदीय और तीन प्रांतीय विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव स्थगित कर दिया गया है।अंतरिम प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने आम चुनाव के ‘सफल आयोजन’ के लिए देश को बधाई दी है।

Related posts

Leave a Comment