केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए दूरसंचार विभाग के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। बैठक के बाद अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि नीलामी पारदर्शिता के साथ की जाएगी।
कुल मिलाकर 10523 पॉइंट एक मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का ऑक्शन किया जाएगा यह ऑक्शन सर्विस एरिया वाइज किए जाएंगे। रिजर्व प्राइस ट्राई द्वारा अनुशंसित इंडेक्सिंग फार्मूला के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। स्पेक्ट्रम का एफिशिएंट उपयोग हो सके इसके प्रस्तावित है कि अर्बन एवं रीजनल रेल बेस ट्रांसिट सिस्टम को असाइन किए गए स्पेक्ट्रम को इन रेलवे सिस्टम के कार्य क्षेत्र के बाहर में टीएसपी या गवर्नमेंट को एजेंसीज को अलॉट किया जाए स्पेक्ट्रम का कुल रिजर्व प्राइस 96317.65 करोड़ रूपये होगा।