पाकिस्तान में बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर एक हज़ार 325 हो गई

पाकिस्तान में बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर एक हज़ार 325 हो गई है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि बाढ़ से संबंधित दुर्घटनाओं में बारह हज़ार 703 लोग घायल हुए हैं। देश के उत्तरी पहाड़ी भाग में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है लेकिन दक्षिण के सिंध प्रांत में अब भी स्थिति विकट है।

बाढ़ से पाकिस्तान का एक तिहाई हिस्सा जलमग्न हो गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार तीन करोड़ तीस लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए है।

Related posts

Leave a Comment