चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत में भूकंप में 46 लोगों की मौत

चीन के दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत में भूकंप में 46 लोगों की मौत

चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में 6 दशमलव 8 की तीव्रता के भूकंप में 46 लोग मारे गए हैं और 50 घायल हुए हैं। 16 लोग लापता हैं। चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने राहत और बचाव कार्य तेज करने के आदेश दिए हैं।

भूकंप का लगभग साढ़े तीन लाख लोगों पर असर पड़ा है। भूकंप से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए चेंगदू में अधिकारियों ने बृहस्‍पतिवार शाम से लॉकडाउन लागू किया है और लोगों से घरों में रहने को कहा है। सोशल मीडिया पर स्‍थानीय निवासी कोविड से जुडे कड़े नियमों की आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अधिकारी क्‍वारंटीन में रह रहे मरीजों को आपातस्‍थि‍ति में घर से निकलने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment