पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत में आज एक आत्मघाती हमले में 50 लोग मारे गए और 50 से अधिक घायल

पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत में आज एक आत्मघाती हमले में 50 लोग मारे गए और 50 से अधिक घायल हो गए। यह विस्फोट दक्षिण-पश्चिमी प्रांत के मस्तुंग जिले में एक मस्जिद के पास उस समय हुआ जब लोग ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर एकत्र हुए थे। किसी भी गुट ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। बलूचिस्तान में अधिकारियों ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। इस बीच, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर शहर के पास एक मस्जिद में एक अन्‍य विस्फोट हुआ है।

Related posts

Leave a Comment