पाकिस्तान के खैबर पख्‍तूनखवा प्रांत में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती बम विस्फोट में लगभग 24 लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्‍तूनखवा प्रांत में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती बम विस्फोट में लगभग 24 लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्‍तूनखवा प्रांत में आज एक पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती बम विस्फोट में सुरक्षा बल के कम से कम 24 जवान मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। इस आत्‍मघाती हमले के बाद मोर्टार से भी हमला किया गया। पाकिस्तानी तालिबान के एक गुट तेहरीके-जिहाद पाकिस्‍तान-टीजेपी ने इस हमले की जिम्‍मेदारी ली है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार तीन हमलावरों के मारे जाने के बाद आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों का कहना है कि इस संघर्ष में कुछ और लोगों के मारे जाने का संदेह है। अफगानिस्तान से लगे खैबर पख्‍तूनखवा प्रांत के शहर डेरा इस्‍माइल खान में यह घटना हुई। जनवरी 2003 में भी खैबर पख्‍तूनखवा प्रांत में इसी प्रकार के हिंसक हमले किए गए थे, जिसमें कम से कम एक सौ एक लोग मारे गए थे।

Related posts

Leave a Comment