पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में आज पुलिस थाने पर हुए आतंकवादी हमले में 10 पुलिसकर्मी मारे गए और 6 घायल हो गए। इस सप्ताह होने वाले आम चुनाव से पहले बढती हिंसा के मद्देनजर यह घटना हुई।
खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के द्राबन क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने स्नाइपर फायर से पुलिस स्टेशन पर हमला किया और फिर इमारत में घुस गए। अभी किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और न ही यह स्पष्ट है कि इसका चुनाव से कोई संबंध है।
बुधवार को खैबर-पख्तूनख्वा में एक नेशनल असेंबली उम्मीदवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसी दिन, बलूचिस्तान प्रांत में एक अन्य राजनेता की उनकी पार्टी के चुनाव कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई।