अल सल्वाडोर के चुनावों में राष्ट्रपति नायब बुकेले ने जबरदस्त जीत हासिल की

राष्ट्रपति नायब बुकेले ने अल सल्वाडोर के चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल की है। कल हुई मतगणना में मध्‍य अमरीकी देश की जनता ने नायब बुकेले को दूसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुना है। आधिकारिक नतीजे घोषित होने से पहले बुकेले ने खुद को विजेता घोषित किया और दावा किया कि उन्हें 85 प्रतिशत से अधिक वोट मिले हैं। अनंतिम परिणामों से पता चला कि बुकेले को 31 प्रतिशत मतपत्रों के साथ 83 प्रतिशत समर्थन मिला। उम्‍मीद की जा रही है कि 42 वर्षीय बुकेले की न्‍यू आईडियाज पार्टी विधायी निकाय की 60 में से लगभग सभी सीटें जीत लेगी।

Related posts

Leave a Comment