पत्रकारों की गिरफ्तारी के मामले में चीन दुनिया में सबसे आगे

पत्रकारों की गिरफ्तारी के मामले में चीन दुनिया में सबसे आगे

रिपोर्टर विदआउट बार्डर्स-आरएसएफ की नई रिपोर्ट के अनुसार चीन, पत्रकारों की गिरफ्तारी के मामले में दुनिया में सबसे आगे है। वर्तमान में कम से कम 127 रिर्पोटर चीन की हिरासत में हैं। आरएसएफ की रैकिंग में वह, वर्ल्‍ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्‍स 2021 में एक सौ 80 देशों में एक सौ 77वें स्‍थान पर था।

पेरिस स्थित आरएसएफ की इस रिपोर्ट के अनुसार चीन, हिंसा भड़काने के आरोप लगाकर पत्रकारों की गिरफ्तारी को न्‍यायसंगत ठहराता रहा है। इसमें यह भी कहा है कि चीन ने महामारी के दौरान प्रेस प्रतिबंध पहले की तुलना में बढ़ा दिए हैं। 2020 में वुहान में कोविड-19 संकट के बारे में लोगों को जानकारी देने के सामान्‍य कार्य के लिए कम से कम दस पत्रकारों और ऑनलाइन टिप्‍पणीकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से दो अब भी हिरासत में हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चीन के अधिकारियों ने उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई का इस्‍तेमाल शिनजियांग के बारे में खबरें देने वाले उइगर पत्रकारों की गिरफ्तारी के लिए किया।

चीन के इस रवैये के कारण विदेशी पत्रकारों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। पत्रकारों को डराने-धमकाने, उनकी निगरानी करने और वीज़ा ब्‍लैकमेल के कारण 2020 में 18 विदेशी पत्रकारों को चीन से वापस जाना पड़ा।

Related posts

Leave a Comment