नौसेना प्रमुख एडमिरल आर0 हरिकुमार ने आज श्रीलंका में एस एल एन एस सिन्दरूला समुद्री निगरानी पोत का निरीक्षण किया। यह पोत गोआ शिपयार्ड ने तैयार किया है और भारत की रक्षा विनिर्माण की क्षमताओं का परिचायक है। नौसेना प्रमुख ने श्रीलंका की नौसेना को देश में निर्मित रक्षा उपकरण भेंट किये। आज एडमिरल हरिकुमार भारतीय शांति सेना स्मारक का दौरा करेंगे और शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर आई एन एस सहयाद्री पोत भी कोलम्बो पहुंच गया है। यह शिवालिक श्रेणी का बहुद्देशीय पोत है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि एडमिरल हरिकुमार आज श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत भी करेंगे और उसके बाद त्रिंकोमाली में नौसेना और समुद्री अकादमी का दौरा करेंगे।
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर0 हरिकुमार ने आज श्रीलंका में SLNS सिन्दरूला समुद्री निगरानी पोत का निरीक्षण किया