निर्वाचन आयोग ने मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की

निर्वाचन आयोग ने मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए कल एक वर्चुअल बैठक आयोजित की। मुख्य निर्वाचन आयुक्‍त सुशील चन्‍द्रा द्वारा आयोजित बैठक में निर्वाचन आयुक्‍तों- राजीव कुमार और अनूप चन्‍द्र पांडेय ने भाग लिया। मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्‍त हो रहा है। सदन की 60 सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा। विभिन्‍न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए बैठक में भाग लिया। इनमें भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, टी.एम.सी., वामपंथी और नागा पीपल्‍स फ्रंट के प्रतिनिधि शामिल थे। राजनीतिक दलों ने चुनाव में धन, बल शराब, नशीले पदार्थों और मतदाताओं को डराने-धमकाने जैसे मुद्दे विशेष रूप से उठाए। प्रतिनिधियों ने चुनाव खर्च पर कडी निगरानी रखे जाने का अनुरोध किया, ताकि स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts

Leave a Comment