निर्वाचन आयोग ने चुनावी राज्‍यों में इस महीने सात करोड़ की नकदी, शराब और मादक पदार्थ जब्त किया

निर्वाचन आयोग ने चुनावी राज्‍यों में इस महीने सात करोड़ की नकदी, शराब और मादक पदार्थ जब्त किया

निर्वाचन आयोग ने चुनाव वाले राज्‍यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में इस महीने की 15 तारीख तक सात करोड़ मूल्‍य की नकदी, शराब, मादक पदार्थ, जब्त किया है। जब्त वस्तुओं में 14 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, तीन लाख लीटर से अधिक की शराब, जिसकी कीमत नौ करोड़ रुपये से अधिक है, और 85 लाख 76 हजार रुपए के मादक पदार्थ हैं।

मेघालय में सबसे अधिक 63 करोड़ रुपये जबकि त्रिपुरा में 44 करोड़ 67 लाख रुपये तथा नागालैंड में कुल बरामदगी 39 करोड़ 19 लाख रुपए की है।

आयोग ने कहा कि 2018 में विधानसभा चुनावों की तुलना में इस वर्ष इसमें 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

आयोग ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों पर नियंत्रण के लिए एक विशेष दल का गठन किया गया है। दल ने त्रिपुरा में 14 करोड़ रुपये से अधिक की गांजा की खेती को नष्ट किया। कड़ी निगरानी के लिए तीनों राज्यों में 64 व्‍यय पर्यवेक्षक नियुक्‍त किये गए हैं।

Related posts

Leave a Comment