निर्वाचन आयोग का एक उच्च स्तरीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल चुनावों के सुचारू संचालन के लिए तैयारियों का आकलन करने के लिए हैदराबाद पहुंचा है। तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल अगले वर्ष जनवरी में समाप्त हो रहा है। निर्वाचन आयोग प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त, उप चुनाव आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचा यह प्रतिनिधिमंडल चुनाव सुरक्षा से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श और जानकारी लेने के लिए तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, विशेष पुलिस नोडल अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यह प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी राज्य में होने वाले चुनाव संबंधी चर्चा करेगा।
निर्वाचन आयोग का उच्च स्तरीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल हैदराबाद पहुंचा