जी-20 देशों के श्रम संबंधी समूह की श्रम-20 की शिखर बैठक आज से बिहार की राजधानी पटना में आयोजित होगी

जी-20 देशों के श्रम संबंधी समूह की श्रम-20 की शिखर बैठक आज से बिहार की राजधानी पटना में आयोजित होगी

जी-20 देशों के श्रम संबंधी समूह की श्रम-20 की शिखर बैठक आज से बिहार की राजधानी पटना में आयोजित होगी। दो दिवसीय इस शिखर बैठक का उदघाटन बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे। इस आयोजन में केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव के अलावा राज्य के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम तथा विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। दो दिवसीय सम्मेलन में जी 20 देशों के अलावा आठ अतिथि देशों के लगभग 150 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। एक रिपोर्ट

दो दिवसीय इस शिखर बैठक के दौरान सदस्य देशों के प्रतिनिधि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं के समाधान पर भी विचार मंथन करेंगे। इस दौरान प्रतिनिधियों के बीच द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें भी आयोजित की जाएंगी। जी 20 श्रम समूह के अध्यक्ष हिरणमय पांड्या ने कहा है कि शिखर सम्मेलन में विचारों का आदान-प्रदान और श्रम संबंधी नीतियों कार्यक्रमों के बारे में सीखने के अवसर भी मिलेंगे। विविध विषयों पर विचार विमर्श के अलावा विशेषज्ञ और श्रम संगठनों के प्रतिनिधि समस्याओं के समाधान के सुझाव भी देंगे । बिहार सरकार ने सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों के आतिथ्य सत्कार के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं ।धर्मेंद्र कुमार राय, आकाशवाणी समाचार पटना।

Related posts

Leave a Comment