निर्वाचन आयोग उत्‍तर प्रदेश के तीन दिन के दौरे के आज अंतिम दिन राज्‍य के मुख्‍य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ विचार-विमर्श करेगा

निर्वाचन आयोग उत्‍तर प्रदेश के तीन दिन के दौरे के आज अंतिम दिन राज्‍य के मुख्‍य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ विचार-विमर्श करेगा

पूर्ण निर्वाचन आयोग उत्‍तर प्रदेश के तीन दिन के दौरे के आज अंतिम दिन राज्‍य के मुख्‍य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ विचार-विमर्श करेगा। मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त सुशील चन्‍द्रा के नेतृत्‍व में आयोग का दल विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को लखनऊ पहुंचा था।

कल राज्य सरकार के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद चुनाव आयोग का दल आज राज्य के पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव के साथ आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा करेगा। इस बैठक से पहले चुनाव आयोग की ओर से आम लोगों को जागरूक करने के लिए तैयार की गई मतदाता एक्सप्रेस को रवाना किया जाएगा और साथ ही एक स्वीप प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया जाएगा। दोपहर बाद आज चुनाव आयोग की टीम पत्रकारों से भी मुखातिब होगी। मंगलवार को चुनाव आयोग की टीम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी और उनसे चुनाव के संबंध में सुझाव लिये थे। 403 सीटों वाली राज्य विधानसभा के चुनाव के लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियां कर रही हैं।

Related posts

Leave a Comment