गोवा सरकार ने नव वर्ष समारोह को देखते हुए कोरोना संक्रमण के फैलाव पर नियंत्रण के लिए कई प्रतिबंधों की घोषणा की है।
गोवा आने वाले लोगों के लिए पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है। लोगों को 24 घंटे पहले का आर.टी.पी.सी.आर. कोविड निगेटिव प्रमाण पत्र साथ रखना होगा।
कसीनो, सिनेमाहॉल, सभागार, क्रूज, जल-क्रीडा पार्क और मनोरंजन पार्क पचास फीसदी क्षमता के साथ चलाया जाएगा। स्पा और रेस्त्रां को निर्देश दिया गया है कि वे कोविड संबंधी सुरक्षा मानकों का पालन करें।