नासा का विशाल मून रॉकेट आज चंद्रमा के लिए उड़ान भरेंगा

नासा का विशाल मून रॉकेट आज चंद्रमा के लिए उड़ान भरेंगा

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी-नासा का विशाल मून रॉकेट आज चन्‍द्रमा के लिए उड़ान भरने की तैयारी में है। मीडिया की खबरों के अनुसार 322 फुट का यह रॉकेट और इसका ओरियन क्रू कैप्‍सूल आज भारतीय समयानुसार शाम लगभग 6 बजे कैनेडी अंतरिक्ष केन्‍द्र से प्रक्षेपित किया जाएगा।

मून रॉकेट नासा द्वारा विकसित अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है। इसका उद्देश्‍य अपोलो यान के 50 वर्ष बाद फिर चन्‍द्रमा की सतह पर पहुंचना है। इस नई प्रक्षेपण प्रणाली में 39 दशमलव एक मेगा न्‍यूटन का बल लगाने की क्षमता है, जो 1960 और 1970 के दशक में अपोलो अंतरिक्ष यात्रियों को चन्‍द्रमा पर भेजने वाले रॉकेट की क्षमता से 15 प्रतिशत अधिक है।

यदि किसी कारणवश प्रक्षेपण बाधित होता है तो नासा ने दो और पांच सितम्‍बर की अगली तारीख प्रक्षेपण के लिए तय की है।

चंद्रमा

Related posts

Leave a Comment