ग्रामीण परिवारों की औसत मासिक आय में वर्ष 2016-17 से 2021-22 की अवधि में 57 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक-नाबार्ड के अखिल भारतीय सर्वेक्षण के अनुसार, ग्रामीण परिवारों की मासिक आमदनी 2016-17 के आठ हजार उनसठ रुपये से बढकर 2021-22 में बारह हजार छह सौ 98 रुपये हो गई। परिवारों के औसत मासिक व्यय में भी वृद्धि हुई और यह छह हजार छह सौ रुपये से बढकर 11 हजार दो सौ रुपये हो गया। इस दौरान बचत में भी बढोतरी हुई और यह नौ हजार एक सौ रुपये से बढकर तेरह हजार दो सौ रुपये हो गई। ग्रामीण परिवारों के बीमा कवरेज में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह साढे़ पच्चीस प्रतिशत से बढकर अस्सी प्रतिशत तक पहुंच गई है। ग्रामीण किसानों के वित्तीय समावेशन विस्तार में किसान क्रेडिट कार्ड ने प्रभावी भूमिका निभाई है। पेंशन कवरेज में भी सुधार हुआ है और यह लगभग 19 प्रतिशत से बढकर साढे तेइस प्रतिशत हो गया है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...