क्षेत्रीय सम्पर्क योजना-उडे देश का आम नागरिक के अंतर्गत नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतरादित्य सिंधिया ने आज शिलांग-डिब्रुगढ मार्ग पर सीधी उडान को वर्चुअल माध्यम से झण्डी दिखाई। इस अवसर पर ज्योतरादित्य सिंधिया ने कहा कि शिलांग विश्व के सबसे ऊंचे और ठंडे स्थानों में से एक है और यह न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि 2014 में पूर्वोत्तर में केवल छह हवाई अड्डे काम कर रहे थे और अब यह संख्या 15 हो गई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र में अन्तर्राज्यीय और राज्यों के भीतर सम्पर्क बढाने के लिए प्रतिबद्ध है। उडान सम्पर्क को बढावा देने के अलावा सरकार अंतिम छोर तक हैलीकॉप्टर सेवा की क्षमता बढाने पर भी जोर दे रही है। इसे सुनिश्चित करने के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र में हैलीकॉप्टर नीति के अंतर्गत हैली सेवाओं की शुरूआत की गई।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...