अफ्रीकी देश नाइजीरिया के प्लैटो प्रांत में पिछले सप्ताह के अंत में हुए डकैतों के हमले में मरने वालों की संख्या बढकर 113 हो गई है। इन हमलों में 300 से अधिक लोग घायल भी हुए है। इस वर्ष मई के बाद से यह सबसे भीषण हिंसा की घटना है।
स्थानीय सरकारी क्षेत्र के अध्यक्ष ने बताया कि डकैतों ने विभिन्न समुदायों के लोगों पर पूरी तरह से समन्वित हमला किया।
नाइजीरिया के मध्य में स्थित प्लैटो प्रांत में विभिन्न जातीय और धार्मिक समुदाय रहते हैं। हाल के वर्षो में यहां सांप्रदायिक संघर्ष में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। इस क्षेत्र में चरवाहों और किसानों के बीच में भी झड़पों की खबरें सामने आती रहती हैं।
