नाइजर में सैन्‍य तख्‍ता-पलट के बाद राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद बजौम ने अमेरिका सहित पूरे अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की

नाइजर में सैन्‍य तख्‍ता-पलट के बाद राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद बजौम ने अमेरिका सहित पूरे अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की

नाइजर में सैन्‍य तख्‍ता-पलट के बाद सत्‍ता से बेदखल किये गए राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद बजौम ने अमेरिका सहित पूरे अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की है। वाशिंगटन पोस्‍ट में छपी एक खबर में बजौम ने विश्‍व समुदाय से अनुरोध किया है कि वे नाइजर में संवैधानिक व्‍यवस्‍था बहाल करने में मदद करें। उन्‍होंने तख्‍ता पलट में शामिल नेताओं के रुस विरोधी सैनिक गुट वागनर से संबंध होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि यदि तख्‍तापलट कामयाब हो गया तो स्थितियां बेहद गंभीर हो जाएंगी ।

गत सप्‍ताह हुए सैन्‍य तख्‍तापलट के बाद से विद्रोही नेताओं ने फ्रांस, अमेरिका और टोगो से राजनयनिक संबंध खत्‍म करने की घोषणा कर दी है। इजर का इसलिए खास महत्‍व है क्‍योंकि यहां परमाणु ईंधन के मूल स्‍त्रोत यू‍रेनियम का अपार भंडार मौजूद है।

Related posts

Leave a Comment