नाइजर में, नए सैन्य शासन के हजारों समर्थकों ने राजधानी नियामी में, फ्रांस के सैन्य अड्डे के बाहर प्रदर्शन किए हैं। प्रदर्शनकारी नाइजर से फ्रांस के राजदूत और सैनिकों की वापसी की मांग कर रहे हैं। नाइजर में 26 जुलाई को सत्ता पर काबिज हुई सैन्य सरकार ने सैन्य विद्रोह पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की टिप्पणी पर आपत्ति व्यक्त की है और नाइजर पर नव औपनिवेशिक व्यवस्था थोपने का आरोप लगाया है। नाइजर में सैन्य तख्तापलट के बाद से फ्रांस के खिलाफ माहौल बना है। फ्रांस ने राजदूत को वापस लेने के सैन्य सरकार के आदेश की फ्रांस सरकार ने अनदेखी की है। इसके विरोध में कल हिंसक प्रदर्शनकारियों ने फ्रांस के सैन्य अड्डे में घुसने की कोशिश की, जहां फ्रांस के लगभग डेढ हजार सैनिक हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...