नववर्ष पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने पर्यटकों की सुविधा के लिए दो जनवरी तक रेस्त्रां और होटल चौबीस घंटे खोलने का फैसला किया

नववर्ष पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने पर्यटकों की सुविधा के लिए दो जनवरी तक रेस्त्रां और होटल चौबीस घंटे खोलने का फैसला किया

देश के विभिन्न हिस्सों से लोग नववर्ष मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। शिमला, मनाली, डलहौजी, धर्मशाला और लाहौल स्पीति में भारी संख्या में पर्यटक जुटे हैं। पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने शिमला को छह और मनाली को आठ सैक्टरों में विभाजित किया है। इससे कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। राजधानी शिमला में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। राज्य सरकार ने पूरे राज्य में पर्यटकों की सुविधा के लिए दो जनवरी तक सभी दुकानों, रेस्त्रांओं और होटलों को रात और दिन – चौबीसों घंटे खोलने का फैसला किया है।

Related posts

Leave a Comment