उत्तर-पश्चिम भारत में अगले चार से पांच दिनों में शीतलहर बढ़ने की संभावना

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले चार से पांच दिनों में शीतलहर बढ़ने की संभावना

देश के उत्तर-पश्चिमी भागों में कल से शीतलहर बढने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4 से 5 दिन के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर चलने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक डॉक्‍टर आर. के. जेनामणि ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश तथा उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।

अभी तापमान तो इतना गिरा नहीं है और दिल्‍ली अभी भी 8 या 9 डिग्री में है और बाकी अगर उत्‍तर भारत की बात करें तो तापमान तो ऑलरेडी हाई हो गया था 9 से 12 डिग्री। तो ओवरऑल जो टेम्प्रेचर हो रहा है बहुत स्‍लो हो रहा है। इसलिए कोल्‍ड वेव का जो स्‍पैल है वो मेनली एक तारीख नाईट या दो तारीख नाईट से शुरू होगा और जहां तक डेंस फॉग का ऑब्‍जर्वेशन है आज दिल्‍ली में नॉमर्ल है। बाकी इलाका जो पंबाब में आइसोलेटिड है और उत्‍तर प्रदेश में आइसोलेटिड है।

इस बीच, राजस्थान में घने कोहरे के कारण राज्य के कई स्थानों पर दृश्यता कम हो गई है। दो दिन की मामूली राहत के बाद आज ठंड फिर बढ़ गई है।

Related posts

Leave a Comment