नेपाल में भारतीय दूतावास और नेपाल सरकार ने आज बेहतर शिक्षा सुविधाएं, जल आपूर्ति और स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करने के लिए नेपाल में चार उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाएं शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 17 करोड नेपाली रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाएं शिक्षा क्षेत्र में और एक जल आपूर्ति और स्वच्छता क्षेत्र में है। इन परियोजनाओं के लिए भारत सरकार अनुदान सहायता देगी। वर्ष 2003 से अब तक भारत ने नेपाल को स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, संचार संपर्क और स्वच्छता के क्षेत्र में लगभग 1220 करोड़ नेपाली रुपये की लागत वाली 546 परियोजनाओं को अनुदान सहायता दी है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...